कोतवाली विकासनगर अंतर्गत पुल नंबर एक डाक्टरगंज व पुल नंबर दो शांतिधाम के बीच दो बेटियों संग शक्तिनहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव बरामद कर लिया है।
युवकों ने शनिवार को तत्काल ही नहर में कूदकर तैराक युवकों ने दोनों बच्चियों को सकुशल बचाया। लेकिन तब तक महिला डूबकर लापता हो गयी थी। एसडीआरएफ व पुलिस टीम संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाया।
दो बेटियों के साथ नहर में कूदी
शनिवार अपरान्ह साढ़े चार बजे दो बेटियों के साथ इधर उधर टहल रही महिला ने अचानक पुल नंबर एक डाक्टरगंज के पास शक्ति नहर में छलांग लगा दी।
दो बेटियों के साथ शक्तिनहर पावर चैनल में कूदी महिला को तैराक युवकों ने देख लिया और तुरंत ही बचाने को नहर में कूद गए। युवकों ने दो बेटियों तीन वर्षीय आर्वी चंदेल व तीन माह की बच्ची को सकुशल बचा लिया। लेकिन तब तक महिला डूबकर लापता हो गयी।
सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज बाजार अर्जुन गुसाईं मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और डूबी महिला की एसडीआरएफ से तलाश करायी और दोनों बेटियों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया।
पूछताछ व जांच में आया कि महिला का नाम किरन चंदेल 28 पत्नी धीरज चन्देल हाल निवासी मंडी चौक विकासनगर मूल निवासी ग्राम जाखन बिन्हार विकासनगर थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

