सुखबीर बादल का बड़ा फैसला! 55 विधानसभा हलकों में महिला अकाली दल प्रधान नियुक्त संगठन विस्तार तेज

आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शिरोमणि अकाली दल ने महिला विंग में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने महिला अकाली दल की अध्यक्ष बीबी हरगोबिंद कौर के साथ विचार-विमर्श के बाद राज्य के 55 विधानसभा हलकों में महिला अकाली दल की हलका प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह कदम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पार्टी के मुख्य कार्यालय से जारी सूची के अनुसार 55 विधानसभा हलकों की हलका प्रधान नियुक्त किया गया है, उनमें हलका अटारी (एससी) से बीबी वरिंदर कौर भकना कलां को नियुक्त किया गया है।

अमृतसर के विभिन्न हलकों में हुई नियुक्तियां

इसके अलावा, हलका बाबा बकाला (एससी) से बीबी रणजीत कौर रईया, हलका अमृतसर पश्चिमी (एससी) से बीबी संदीप कौर रंधावा, हलका रामपुरा फूल से बीबी गुरविंदर कौर भगता, हलका मौड़ से बीबी हरबंस कौर मौड़ कलां, हलका भुच्चो मंडी (एससी) से बीबी सुखजीत कौर लहरा धूरकोट, हलका भदौड़ (एससी) से बीबी हरप्रीत कौर रुड़के कलां तथा हलका महल कलां (एससी) से बीबी बलजीत कौर मांगेवाल शामिल हैं।

इसी प्रकार हलका जलालाबाद से बीबी परमजीत कौर जंडवाला भीमेशाह, हलका बल्लूआणा (एससी) से बीबी वीरपाल कौर गोबिंदगढ़, हलका फिरोजपुर देहाती (एससी) से बीबी मनजिंदर कौर तलवंडी भाई, हलका श्री फतेहगढ़ साहिब से बीबी हरभजन कौर सरहिंद, हलका बसी पठाना (एससी) से बीबी करमजीत कौर खमाणो, हलका गुरदासपुर से बीबी बलविंदर कौर तत्तले को जिम्मेदारी सौपी गई है।

गुरदासपुर के कई हलकों में हुआ बदलाव

हलका कादियां से श्रीमती संतोष भगत, हलका बटाला से बीबी रणबीर कौर देवता, हलका श्री हरगोबिंदपुर (एससी) से बीबी सुखविंदर कौर, हलका दीनानगर (एससी) से बीबी मनजीत कौर पुराना शाला, हलका टांडा से बीबी हरिंदर कौर चिप्पड़ां, हलका होशियारपुर से बीबी परमजीत कौर शेरगढ़ तथा हलका शामचुरासी (एससी) से बीबी रणजीत कौर कोटला नौध सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची के अनुसार हलका फिल्लौर (एससी) से बीबी रणजीत कौर रुड़का खुर्द, जालंधर नॉर्थ से बीबी सतनाम कौर भुल्लर, जालंधर पश्चिमी (एससी) से बीबी पूजा छाबड़ा, जालंधर सेंट्रल से बीबी रीटा रानी, जालंधर कैंट से बीबी राजबीर कौर ओलंपियन, कपूरथला से बीबी बलबीर कौर सिधवां, फगवाड़ा देहाती (एससी) से बीबी वीना रानी रावलपिंडी तथा फगवाड़ा शहरी से बीबी सरबजीत कौर पूर्व एमसी भगतपुरा को हलका प्रधान नियुक्त किया गया है।

लुधियाना जिले में भी की गई नियुक्तियां

इसके अलावा हलका गिल (एससी) से बीबी गुरदीप कौर जस्सेवाल, दाखा से बीबी सुखमिंदर कौर गुज्जरवाल, आत्म नगर से बीबी गुरप्रीत कौर अरोड़ा, पायल (एससी) से बीबी करमजीत कौर कद्दों, लुधियाना दक्षिणी से बीबी नीना वर्मा प्रभात नगर, लुधियाना सेंट्रल से बीबी गुरप्रीत कौर सीबिया, लुधियाना वेस्ट से रजिंदर कौर संधू को जिम्मेदारी सौपी गई है।

 बाघापुराना से बीबी खुशविंदर कौर बंबीहा, निहाल सिंह वाला (एससी) से बीबी सुखदीप कौर सैदोके, मानसा से बीबी करमजीत कौर समाओ, बुढ़लाडा (एससी) से बीबी सुखविंदर कौर सुख्खी तथा सरदूलगढ़ से बीबी लाभ कौर मूसा को नियुक्त किया गया है।

मालवा में भी किया गया विस्तार

हलका लंबी से बीबी रजिंदरपाल कौर बादल, मलेरकोटला से बीबी सुरैया बेगम, राजपुरा से बीबी करमजीत कौर राजपुरा, नाभा (एससी) से बीबी एकता बंसल, पठानकोट से बीबी नरेंद्र कौर भड़ौली कलां, सुजानपुर से बीबी अनुपूर्णा धार कलां, भोआ (एससी) से बीबी अमनदीप कौर मल्कपुर, रूपनगर से बीबी चरणजीत कौर मल्कपुर को जिम्मेदारी सौपी गई।

श्री चमकौर साहिब (एससी) से बीबी रणदीप कौर बहिरामपुर जमींदारा, बलाचौर से बीबी सुरिंदर कौर आसरों, संगरूर से बीबी जसविंदर कौर नक्टे, धूरी से बीबी मनजीत कौर औलख, दिड़बा (एससी) से बीबी हरजिंदर कौर नंगला, लहरागागा से बीबी चरणजीत कौर लहरा तथा तरनतारन से बीबी परमिंदर कौर (एमसी) के नाम शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व ने बताया कि संगठन के अन्य विंगों के हलका प्रधानों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *