ऊना के संतोषगढ में वोटिंग के दौरान खराब हो गई EVM, मतदाताओं को करना पड़ा इंतजार

 नगर निकाय संसद के लिए रविवार को सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान केंद्र पर आते ही पोलिंग पार्टियों ने अपनी मशीनों की जांच कर उन्हें स्थापित किया, इसके बाद नगर के अधिकांश वार्डो में समय अनुसार मतदान शुरू हुआ।

जबकि वार्ड नंबर 3 में मतदान प्रक्रिया के कुछ समय बाद ही ईवीएम मशीन में कुछ तकनीकी खामी आई, जिससे कुछ देरी के लिए मतदान को रोका गया। हालांकि समय रहते इस खामी को दूर कर प्रक्रिया को बहाल किया गया। नगर परिषद संतोषगढ़ के अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं दिखी।

मतदाताओं ने फिर भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन जोश के साथ किया। नगर के अधिकांश मतदान केंद्रों पर कड़ाके की धूप के बीच कोई टेंट व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसे तीखी धूप में भी महिला व पुरुषों की लाइन मतदान करती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *