रामपुरहरि थाना क्षेत्र में दो सगी चचेरी बहनों की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान बदमाशों के हैवानियत सामने आए है।
शवों की स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक भी कुछ देर तक शव को देख हैरान हो गए। चिकित्सक के अनुसार, अगवा करने की रात ही दोनों मासूमों की बेहद बर्बरता से हत्या की गई है।
कटी मिली अंगुली
पुलिस की मांग पर दुष्कर्म की आशंका को लेकर चिकित्सक ने वैजाइनल स्वैब को सुरक्षित रखा है। इसकी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम किए चिकित्सक के अुनसार, बुधवार की सुबह से 48 घंटे पहले हत्या हुई है।
12 वर्षीय किशोरी के नाजुक अंग में खून जमा मिला है। इसको लेकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। गर्दन दबाकर हत्या के बाद बदमाशों ने गला रेत हत्या की है।
इसके बाये हाथ की तीन अंगुली कटी मिली। मुंह का जबड़ा निकला था। जबकि छोटी बच्ची के साथ सीने पर कड़ी वस्तु से प्रहार कर गर्दन दबाकर हत्या की गई है। फेफड़े की चार हड्डी टूटी थी।
जानवरों द्वारा भी अनेकों अंग को नोचने के जख्म मिले है। चिकित्सक ने दोनों बच्चियों के खून से लतपथ कपड़ों को पुलिस के हैंडओवर कर दिया है। कपड़े को एफएसएल जांच में भेजा जाएगा। इसकी कवायद की जा रही है।
चचेरी बहनों की निर्मम हत्या
रामपुरहरि थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता चचेरी दो बहनों (12 और सात वर्षीय) की निर्मम तरीके से हत्या कर शवों को घर से 200 मीटर दूर चिमनी के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह शव मिलते ही सनसनी फैल गई थी।


