बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गैस सिलिंडर से भरे डीसीएम से टकराई स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत

5.4kViews
1108 Shares

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह 9:30 बजे गैस सिलिंडर से भरे डीसीएम में पीछे से स्कार्पियो की जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में स्कॉर्पियो सवार 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय युवती घायल हो गई।

स्कॉर्पियो के अंदर तीन अन्य फंसे लोगो को बाहर निकल जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनके दम तोड़ने की पुष्टि की। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी। एंबुलेंस से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह हादसे के बारे में कुछ बता नहीं पा रही है।

एएसपी शिवराज का कहना है कि चालक को झपकी लगने से हादसा होना लग रहा है। सभी मरने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौरा गांव के पास हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *