दक्षिण क्षेत्र में ध्वस्त जल निकासी के चलते आठ लाख लोग बिना बरसात के ही जलभराव से जूझते है। नगर निगम ने 112 क्षेत्रों को चिह्नित किया है। यहां पर जल निकासी के लिए नगर निगम द्वारा आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाएगा। 15 वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से 95 करोड़़ रुपये से आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि इन नालों के निर्माण वर्कआर्डर जारी होने के बाद 120 से 180 दिन में पूरे हो पाएगे।
जल निकासी का लाभ लोगों को अगले साल मिलेगा। इसके अलावा 186 जगह टूटी नाली, फुटपाथ व सड़क का निर्माण 105 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 30 जून को टेंडर आमंत्रित किए है। टेंडर पड़ने के बाद कम से कम एक हफ्ता वर्कआर्डर जारी हो पाएगा।
15 वें वित्त आयोग से नगर निगम को करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये मिले है। इसमें डेढ़ सौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर पड़ गए है या पड़ने वाले है। पहले चरण में कई पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में हरियाली हो सके और लोगों को घूमने का स्थान मिल सके। अब करीब 200 करोड़ रुपये से नगर निगम जल निकासी और सड़क क मरम्मत का कार्य कराने जा रहा है।
टेडर आमंत्रित किए गए है। 31 मार्च 2027 तक कार्य पूरे करने है। इसके लिए शासन ने कार्य पूरा कराने की सीमा तय कर दी है। अब 16 वां वित्त आयोग लागू होने जा रहा है। इसके माध्यम से धनराशि नगर निगम को मिलेगी। मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि टेंडर आमंत्रित किए गए है। जल्द वर्कआर्डर जारी करके कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
झकरकटी पुल पर बसों का जाम नहीं लगेगा, रोड 52 लाख से बनेगी सड़क
झकरकटी पुल पर बसे खड़ी होने से जाम लगता है। नगर निगम झकरकटी बस अड्डे मे पुल के नीचे से टुनटुनिया फाटक साईं पुरवा तक 52 लाख रुपये से सड़क का निर्माण कराएगा। इसके बनने के बाद बस अड्डे के पीछे के गेट से बसे निकलकर पुल पर आ सकेगी।
प्रमुख बनने वाली सड़क व नाले
- कोतवाली चौराहा से अस्पताल रोड हाते होते हुए दयाराम स्वीट्स हाउस तक सड़क निर्माण – 40 लाख रुपये
- दादा मियां चौराहा से दलेलपुरवा चौहारा होते हुए डिप्टी पड़ाव तक सड़क निर्माण- 75 लाख रुपये
- कोपरगंज चौराहा से जीटी रोड तक सड़क निर्माण – 98 लाख रुपये
- जूही डिपो से बौद्ध विहार तक फुटपाथ व सड़क सुधार 71.64 लाख रुपये
- नयापुरवा व हिन्दू कब्रिस्तान में मार्ग का सुधार 27.97 लाख रुपये
- कालपी रोड से गांधी चौक होते हुए प्रेमनगर चौराहा तक 56.48 लाख रुपये
- आचार्य नगर से संगीत टाकीज मोड़ से जीटी रोड तक 39.22 लाख रुपये
- किदवईनगर चौराहा से एस ब्लाक चौराहा तक आरसीसी नाला का निर्माण – 32.95 लाख रुपये
- खलवा मैदान लक्ष्मीपुरवा के पास नाले का निर्माण -98.80 लाख रुपये
- कोपरगंज चौराहा से जीटी रोड तक 98.70 लाख रुपये
- कोतवाली चौराहा के पास नाला ठीक किया जाएगा -54.15 लाख रुपये


