LHB रैक के साथ चलेगी अब बाघ एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधाएं

 पूर्व रेलवे ने 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस को आईसीएफ रैक से एलएचबी रैक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में बुधवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर- 13019-13020 बाघ एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ संचालित होगी।

यात्रियों को आरामदायक सफर का होगा अनुभव

हावड़ा से चलने वाली ट्रेन में यह व्यवस्था 5 जून से तथा काठगोदाम दिशा से तथा 7 जून से प्रभावी होगी। रेल अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच पुराने आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और तेज गति के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

16 एलएचबी कोच

दुर्घटना की स्थिति में इन कोचों में कम नुकसान होने की संभावना रहती है। नई संरचना के तहत ट्रेन में कुल 16 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जबकि पहले 18 आईसीएफ कोच लगाए जाते थे।

रेलवे ने संबंधित विभागों को पीआरएस और परिचालन डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *