मुरादाबाद में डंपर ने बाइक सवार सेल्समैन को रौंदा, मौके पर ही मौत

भगतपुर क्षेत्र में शराब की दुकान को बंद करके दोस्त के पास जा रहे बाइक सवार सेल्समैन को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके चालक को डंपर के साथ पकड़ लिया।

बहेडी की शराब की दुकान पर सेल्समैन थे दीपू

क्षेत्र के गांव उधोपुरा निवासी दीपू गांव रोशनपुर बहेडी स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह शराब की दुकान बंद करने के बाद क्षेत्र के गांव चांदपुर में अपने दोस्त के पास बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह गांव कचनाल मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद खाई में गिरा सेल्समैन

टक्कर के बाद सेल्समैन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चालक को डंपर के साथ नैपा पुलिस चौकी के पास से पकड़ लिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *