चाईबासा में अवैध शराब की 5 भट्ठियों को प्रशासन ने किया ध्वस्त, 4000 लीटर जावा महुआ नष्ट

5.5kViews
1772 Shares

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लातारसीका गांव में बुधवार सुबह उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट की।

छापेमारी के दौरान पांच अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि करीब 4000 लीटर जावा महुआ शराब बरामद कर नष्ट कर दी गई।

पहाड़ के नीचे तैयार किया जा रहा था अवैध रूप से देशी शराब

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ के नीचे अवैध रूप से देशी शराब तैयार कर बाजार में बेची जा रही है। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही धंधे से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस या उत्पाद विभाग को दें, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *