कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री का बड़ा कदम, 6.18 करोड़ की लागत से तैयार 15 अमृत सरोवरों का किया उद्घाटन

3.0kViews
1243 Shares

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अमृत सरोवर प्लस योजना से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर हरियाणा बनाने का मार्ग खुल रहा है।

देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में गांवों की अहम भूमिका है और गांव का विकास तालाबों, खेल, खलियानों और पर्यावरण के साथ संभव है। सरकार इन तालाबों को बनाने का कार्य कर सकती है और जीवंत रखने के लिए नागरिकों के सहयोग की जरूरत है।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को नये लघु सचिवालय के सभागार में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने 6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार विभिन्न गांवों के 15 तालाबों का उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री राणा ने कहा कि देश में भाग्यशाली व धनवान लोग अपने ख्याति को प्रदर्शित करने के लिए कुआं या तालाब खुदवाते थे। उन जगहों पर मानव, पशु, पक्षी पानी पीते थे और घर के अन्य काम भी तालाबों के पानी से किए जाते थे।

इन तालाबों का किया लोकार्पण

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री ने गांव अजराना खुर्द, नखरोजपुर, गंगहेड़ी, नैंसी, अरनैचा, बाखली, बीबीपुर कलां, धीरपुर, गोबिंद माजरा, शादीपुर लाडवा, धनौरी, दयालपुर और दुधला में एक-एक और सलपानी कलां के दो तालाबों का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *