गर्मियां आ गई हैं और अब एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ गया है लेकिन समय के साथ AC की कूलिंग कम होने लगती है। ऐसे में अगर आपका AC भी पहले की तरह ठंडक नहीं दे रहा है, तो इसके पीछे AC गैस लीकेज बड़ी वजह हो सकती है। जी हां, AC में मौजूद रेफ्रिजरेंट गैस रूम की गर्मी को बाहर निकालकर कूलिंग करने का काम करती है।
हालांकि जब ये गैस कम होने लगती है, तो AC की कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबे टाइम तक गैस लीकेज रहने पर ये हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं कि क्यों होती है AC गैस लीकेज…
क्यों होती है AC गैस लीकेज?
पार्ट्स का पुराना होना
AC के लगातार यूज की वजह से AC के अंदर मौजूद पाइप, कॉइल और दूसरे पार्ट्स कमजोर हो जाते हैं। टाइम के साथ इनमें छोटे-छोटे छेद हो सकते हैं, जहां से गैस निकल सकती है।
कॉइल में जंग लगना
नमी, पानी या केमिकल्स के कारण भी AC की कॉइल्स में जंग लग सकता है। यही जंग धीरे-धीरे लीकेज की बड़ी वजह बन सकता है।
खराब इंस्टॉलेशन
खराब इंस्टॉलेशन भी AC से गैस लीक की वजह बन सकती है। अगर AC सही तरीके से इंस्टॉल नहीं किया गया हो, तो ढीले कनेक्शन, खराब वाल्व या कमजोर सोल्डरिंग की वजह से भी गैस लीकेज हो सकती है।
पाइप या वाल्व डैमेज
कभी कभी कॉपर पाइप या वाल्व में किसी तरह का क्रैक या नुकसान होने की वजह से भी रेफ्रिजरेंट गैस बाहर निकलने लगती है।
AC गैस लीकेज के 5 संकेत
- रूम की कूलिंग कम हो जाना
- बिजली का बिल बढ़ जाना
- AC से लगातार अजीब आवाज आना
- AC चलाते ही रूम में बदबू महसूस होना
- AC का बार-बार ट्रिप हो जाना
AC गैस लीकेज से कैसे बचें?
रेगुलर सर्विस कराएं
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि साल में कम से कम 1 या 2 बार AC की सर्विस करवाएं। इससे छोटी समस्याएं वक्त रहते पकड़ में आ जाती हैं।
कॉपर कंडेंसर वाला AC लें
अगर आप एक नया AC ले रहे हैं तो कॉपर कंडेंसर वाला मॉडल लें। यह ज्यादा टिकाऊ होता है और जल्दी खराब नहीं होता।
फिल्टर की सफाई
AC के गंदे फिल्टर एयर कंडीशनर पर ज्यादा दबाव डालते हैं। इसलिए हर कुछ हफ्तों में फिल्टर क्लीन करें।
बाहरी नुकसान
अगर AC यूनिट में डेंट, क्रैक या किसी तरह का बाहरी नुकसान दिखाई दे रहा है तो उसे नजरअंदाज न करें। छोटी खराबी भी आगे चलकर बड़ी लीकेज का कारण बन सकती है।


