Ranchi: कलयुगी बहू का खौफनाक चेहरा, बीमार डॉक्टर ससुर को तकिए से घोंटा; CCTV ने खोल दी पोल

2.1kViews
1487 Shares

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर में बहू ने अपने ही ससुर डा केपी गुप्ता की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू निकिता को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार डॉ केपी गुप्ता चर्चित होम्योपैथिक चिकित्सक थे और पैरालाइसिस के कारण पिछले कुछ महीनों से बेड पर थे।

शनिवार दोपहर घर में सास और बेटा खाना पहुंचाने दुकान गए हुए थे। इसी दौरान बहू ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

सबूत मिटाने का प्रयास

बाद में उसने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन घटना का फुटेज पति के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया।

परिजनों के अनुसार बहू और ससुर के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर महिला को हिरासत में लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *