सहाबुद्दीन अंसारी बने सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 11 और नए पदाधिकारियों के नाम घोषित

1691 Shares

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गुरुवार को सहाबुद्दीन अंसारी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बलिराज प्रजापति को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया।

इनके अलावा 11 अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई है। सुनीता राजभर को महिला मंच का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सीपी निषाद को युवा मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उस्मान अहमद को युवा मंच का राष्ट्रीय महासचिव, सतीश कुमार अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जावेद आलम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव, संतोष सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल, सत्येंद्र प्रताप सिंह ‘पिंटू सिंह’ को प्रदेश महासचिव पूर्वांचल, दीपक चौहान (खटिक) को प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच पश्चिमांचल, शत्रुधन पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमांचल, प्रदीप कुमार परमार को प्रदेश महासचिव पश्चिमांचल तथा राजेंद्र सिंह राठौर को पश्चिमांचल का प्रदेश सचिव घोषित किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचि डा. अरविंद राजभर ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *