शाहजहांपुर: सीएमओ कार्यालय परिसर में दवा लेने आए मरीज की खून की उल्टी होने से मृत्यु, जांच में जुटी पुलिस

3.4kViews
1702 Shares

सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित टीबी क्लीनिक पर दवा लेने गए सियाराम की खून की उल्टी आने के बाद मृत्यु हो गई। पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा मिला। कांट निवासी सियाराम बुधवार दोपहर में अकेले ही दवा लेने केे लिए टीबी क्लीनिक पर गए थे।

दोपहर करीब 1 बजे पर्चा बनवाने के बाद कुछ दूर पेड़ के नीचे बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे थे। कुछ देर बाद उन्हें खून की उल्टी आने लगी।

वहां से निकल रहे लोगों ने देखा तो विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। मेडिकल कालेज भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह अकेले ही दवा लेने के लिए पहुंचे थे।

डाॅ. फैजल ने बताया कि मरीज पहली बार दवा लेने आया था। उसके पास आधार कार्ड व बैंक पासबुक भी मिली है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *