भारत में ऑफ रोड की क्षमता के साथ Force Gurkha को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसके किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बढ़ गई कीमत
फोर्स की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी गुरखा की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से तत्काल प्रभाव से कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक फोर्स गुरखा की कीमत में 35 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमत को बढ़ाया गया है।
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
निर्माता की ओर से इसे सात सीटों और पांच दरवाजों के विकल्प में ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की कीमत में 35646 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं तीन दरवाजों और पांच सीटों वाले वेरिएंट की कीमत में 35552 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
कितना दमदार इंजन
फोर्स की ओर से गुरखा में 2.6 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से 132 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही छह स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। एसयूवी में ऑफ रोडिंग के लिए फोर व्हील ड्राइव को भी दिया जाता है।
कितनी है कीमत
बढ़ोतरी के बाद फोर्स की गुरखा की एक्स शोरूम कीमत 16.31 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.63 लाख रुपये है। इस एसयूवी को आखिरी बार 2024 में अपडेट किया गया था जब पांच दरवाजों वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया था और तीन दरवाजों वाले वेरिएंट को भी अपडेट किया गया था।
किनसे हाेगा मुकाबला
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को ऑफ रोड क्षमता के साथ ऑफर किया जाता है। जिस कारण इसका बाजार में सीधा मुकाबला Mahindra Thar, Thar Roxx जैसी एसयूवी के साथ होता है।


