सिंगरौली। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक षियाज केएम द्वारा देर रात्रि निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में कई थाना एवं चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक डॉ. अनिल पटेल को बरगवां थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं राकेश साहू को नवानगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रहलाद सिंह मार्शकोले को सरई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में गोभा चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान का स्थानांतरण कर उन्हें निगरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। संदीप नामदेव को बधौरा चौकी प्रभारी, बी.एल. बंसल को शासन चौकी प्रभारी, निपेन्द सिंह को निवास चौकी प्रभारी तथा शिवम सिंह को गोभा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विनय शुक्ला को कोतवाली थाना बैढ़न में अटैच किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस स्थानांतरण आदेश को जिले की पुलिस व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारियों से अपने-अपने थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण की अपेक्षा की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

