चार माह तक बेटी का शव घर में रखने और अंतिम संस्कार नहीं करने के मामले में पिता गिरफ्तार

1234 Shares

सदर बाजार थाना पुलिस ने बेटी प्रियंका की मृत्यु के पश्चात भी उसका अंतिम संस्कार नहीं करने वाले पिता उदयभानु विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। उसने प्रियंका का शव कमरे में बंद कर कूड़ा-कचरा डालकर बंद कर दिया था। पिछले काफी दिनों से पुलिस उसकी मेडिकल कालेज के मानसिक रोग विभाग में काउंसलिंग करा रही थी।

इंस्पेक्टर सदर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 10 अप्रैल को एक सूचना के बाद पुलिस ने प्रियंका का शव सड़ी गली हालत में तेली मोहल्ले स्थित आवास से बरामद किया था। प्रियंका की चार माह पहले मौत हो गई थी। शव घर में बंद कर उदयभानु हरिद्वार चला गया था। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसको मेडिकल कालेज भेजकर मनो चिकित्सा परीक्षण कराया गया

बुधवार को उसे वहां से पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उदयभानु विश्वास को देर रात बेटी मृत्यु हो जाने के बाद शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार नहीं करने व शव को घर के अन्दर कूड़ा-कचरा डालकर बंद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

किशोरी को बरामद कर आरोपित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

मेरठ : थाना रेलवे रोड से एक किशोरी को 14 वर्ष को एक अज्ञात लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाशने पर भी किशोरी का पता नहीं चला। 17 वर्षीय बाल अपचारी व किशोरी को पुलिस ने सिटी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया। बाल अपचारी को जेजे न्यायालय में पेश कर किया गया। यहां से रिमांड मिलने पर उसे जिला बाल सुधार गृह में दाखिल कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *