अखिलेश ने कोलकाता में मीडिया को कौन-सी तस्वीर दिखाई? यूपी उपचुनाव की दिलाई याद

6.1kViews
1777 Shares

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाया है।

कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में फोर्स लगाकर लोगों का वोट रोका गया, वहीं बंगाल में लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने का रास्ता निकाला गया।

अखिलेश यादव ने कहा, “जब उत्तर प्रदेश में बाय इलेक्शन हुआ था तो फोर्सज को लगाकर लोगों का वोट रोका गया था।” इस दौरान अखिलेश ने एक तस्वीर भी दिखाई। फिर कहा कि बंगाल में डेमोक्रेसी को डिस्ट्रॉय करने का रास्ता निकाला है।

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत हासिल किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 207 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। यह भाजपा के लिए तीन दशक में राज्य में पहली बार सरकार बनाने का मौका है।

इस बार ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई है। परिणाम आने के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और वोटों की गिनती के वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *