सोनारपुर दक्षिण सीट पर भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त, TMC की लवली मैत्रा पीछे

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बाद लोगों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इस बार भाजपा और तृणमू्ल कांग्रेस यानी टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर है। सोनारपुर दक्षिण पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की विधानसभा सीट है। इस सीट पर दूसरे चरण यानी 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा ने रूपा गांगुली चुनाव मैदान में उतारा है। रूपा महाभारत में द्रौपदी का किरदार भी निभा चुकी हैं। वहीं, टीएमसी ने अभिनेत्री अरुंधति (लवली) मैत्रा को पार्टी से टिकट दिया।

सीपीआई ने परमिता दासगुप्ता को और कांग्रेस ने सुब्रत दत्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। आज यानी 04 मई को इन सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

Sonarpur Dakshin Seat Live Result 2026

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। अभी तक के आंकड़ों में भाजपा की रूपा गांगुली को 18868 मिले। वहीं, टीएमसी की अभिनेत्री लवली मैत्रा को 11240 मिले हैं। इस सीट पर भाजपा और टीएमसी की बीच कड़ी टक्कर है।

पहले चरण की मतगणना

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। अभी तक के आंकड़ों में भाजपा की रूपा गांगुली को 5600 मिले। वहीं, टीएमसी की अभिनेत्री लवली मैत्रा को 3862 मिले हैं।

दूसरे चरण की मतगणना

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। दूसरे चरण के आंकड़ों में भाजपा की रूपा गांगुली को 5921 मिले। वहीं, टीएमसी की अभिनेत्री लवली मैत्रा को 3631 मिले हैं।

तीसरे चरण की मतगणना

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। तीसरे चरण के आंकड़ों में भाजपा की रूपा गांगुली को 7347 मिले। वहीं, टीएमसी की अभिनेत्री लवली मैत्रा को 3747 मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *