वैभव सूर्यवंशी का 6 साल बाद खत्म हो जाएगा करियर? पूर्व क्रिकेटर ने किया हैरान करने वाला दावा

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि सूर्यवंशी 21 साल की उम्र तक संन्यास ले लेंगे। वॉन के ताजा बयान ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। गौरतलब है कि 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा से लोगों को चौंका दिया है। वे दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ भी बैखौफ बल्लेबाजी करते हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं। पाकिस्तानी एक्सपर्ट, तो उनके बल्ले में एआई चिप लगे होने का दावा कर दिया था। इसका वैभव ने भी जवाब दिया था। उनका कहना था कि उनके बल्ले में भगवान ने ही कुछ लगा कर दिया है। अब वॉन ने अपने दावे से नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, बाद में पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने इसके पीछे का कारण भी बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा दावा

माइकल वॉन ने हाल ही में स्टिक टू क्रिकेट पॉटकास्ट में फिल टफनेल, एलिस्टेयर कुक और डेविड लॉयड के साथ बातचीत की। इस दौरान वे सूर्यवंशी पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। वॉन ने कहा, “क्रिस गेल के नाम पर आईपीएल में सबसे तेज 30 गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इस बच्चे ने पहले ही 35 गेंदों पर शतक लगा दिया है। किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर है। उन्होंने 42 छक्के लगाए थे। इस बच्चे ने अब तक 37 जड़ दिए हैं।”

इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज एलेस्टर कुक ने जोर देते हुए बताया कि सूर्यवंशी इस समय छक्के मारने के मामले में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनका कहना ये भी था कि 14 साल की उम्र में उन्हें साइन किया गया था और अगर वे अगली बार नीलामी में जाना चाहें, तो उनके लिए बहुत ऊंची बोली लगेगी। हालांकि, वॉन कुक से सहमत नहीं दिखे और उनका कहना है कि राजस्थान रॉयल्स सूर्यवंशी को रिलीज नहीं करेगी। वॉन का ये भी कहना है कि सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए।

माइकल वॉन ने किया हैरान करने वाला दावा

वॉन और कुक के साथ बातचीत करते हुए टफनेल ने हैरान करने वाला दावा कर दिया। उन्होंने कहा, “21 साल की उम्र तक वे पूरी तरह से थक चुके होंगे।” इसके बाद वॉन ने अपनी बात जोड़ते हुए कहा, “तब तक उनके पास काफी पैसा होगा और शायद वे रिटायर हो जाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *