पुणे के एक स्कूल में ‘गुड टच बैड टच’ सिखाने गई, महिला पुलिसकर्मी ने वहां के प्रिंसिपल के खिलाफ ही साजिश रच दिया। मामला सामने के बाद पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जांच के आदेश दिए है। इसके साथ ही दो और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
तीन पुलिसकर्मियों ने मिलकर रचा खेल
जानकारी के अनुसार महिला पुलिसकर्मी सोनाली हिंगे, जो कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। उन पर दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर 55 साल के स्कूल प्रिंसिपल को कथित तौर पर धमकाने और उनसे पैसे ऐंठने का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो तीनों पुलिसकर्मियों ने प्रिंसिपल को झूठे POCSO एक्ट केस में फंसाने की धमकी दी थी।
प्रिंसिपल से 7 लाख रुपये ऐंठे
हिंगे के अलावा, इस मामले में पुलिस सब-इंस्पेक्टर अजीत बाडे और कांस्टेबल सुदाम तायडे का नाम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इन तीनों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रिंसिपल को निशाना बनाया और POCSO एक्ट के तहत एक झूठा केस बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने और बदनाम करने की धमकी दी। इसके अलावा, केस को ‘रफा-दफा’ करने के लिए उन्होंने पैसों की मांग की।
इसके बाद कानूनी पचड़ों और अपनी बदनामी के डर से प्रिंसिपल ने उन्हें 7 लाख रुपये भी दे दिए। हालांकि, बाद में पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
जांचकर्ताओं के अनुसार, हिंगे ने दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ‘गुड टच, बैड टच’ जागरूकता सत्र के बहाने 55 साल के प्रिंसिपल को निशाना बनाया था। बता दें कि, हिंगे ‘दामिनी स्क्वॉड’ की सदस्य है। जिसको लेकर वह स्कूल में जागरूकता फैलाने का काम करती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

