पंजाब के कपूरथला में हड़कंप, रेलवे रोड पर 30 साल से बंद दुकान में लगी भीषण आग

 रेलवे रोड पर लगभग 30 वर्षो से बंद पड़ी दुकानों में आज मंगलवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक फायरमैन निशांन सिंह की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

रेलवे रोड पर श्री गुरुद्वारा साहिब मोहब्बत नगर की गली के बाहर स्थित बंद पड़ी 7-8 दुकानों में से एक में सुबह करीब 7 बजे आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा। जिसकी सुचना तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

फायर ब्रिगेड विभाग से मिली सूचना के अनुसार सुबह 7:10 पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी तीन कर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि यह दुकानें करीब 30 साल से बंद पड़ी थीं और अंदर पड़ा सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि असली कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *