वैशाली SP का बड़ा एक्शन: थानेदार को क‍िया सस्‍पेंड; शराब माफिया से कनेक्‍शन पड़ा भारी

वैशाली पुलिस ने कर्तव्य पालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर बड़ी कार्रवाई की है।

शराब कारोबारियों से कथित सांठगांठ और संदिग्ध आचरण के आरोप में एसपी विक्रम सिहाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।  इसके अनुसार, प्राप्त शिकायतों के आलोक में एसपी वैशाली के निर्देश पर यातायात अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम सागर से विभागीय जांच कराई गई।

शराब कारोबारियों को संरक्षण की पुष्‍ट‍ि

जांच के क्रम में उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया थानाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा शराब कारोबारियों को संरक्षण देने की पुष्टि हुई है।

पुलिस पदाधिकारी का यह आचरण सेवा नियमों के प्रतिकूल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली ने उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिहार में शराबबंदी लागू है और पुलिसकर्मियों द्वारा शराब माफियाओं को संरक्षण देना गंभीर कदाचार माना जाता है। एसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *