जनपद ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शनिवार को जारी प्रदेश की रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार जिले की निस्तारण दर 94.92 प्रतिशत दर्ज की गई।
ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में कासगंज का 94.92% के साथ प्रदेश में पहला स्थान
उत्तर प्रदेश सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए नागरिक आय, जाति, निवास समेत विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन, स्थिति की जानकारी और डाउनलोड की सुविधा प्राप्त करते हैं। कासगंज में इन सेवाओं के तत्काल और पारदर्शी निस्तारण के लिए निगरानी और नियमित समीक्षा की व्यवस्था है।
कोई भी आवेदन रद नहीं हुआ
जिलाधिकारी प्रणय सिंह के नेतृत्व में अप्रैल माह के दौरान कुल 17,490 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16,602 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इनमें 14,960 आवेदन स्वीकृत और 1,642 आवेदन अस्वीकृत रहे, जबकि कोई भी आवेदन रद नहीं हुआ।


