तेलुगु फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता कराटे कल्याणी ने हैदराबाद पुलिस से अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ भगवान श्री राम और रामायण पर कथित अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और उत्तेजक टिप्पणियों के लिए एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।
अभिनेत्री ने पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने प्रकाश राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे अपने थिएटर इनक्यूबेटर निर्दिगांता के माध्यम से जानबूझकर बच्चों का ब्रेनवाश कर रहे हैं, जिसे वे सांस्कृतिक राजनीति का एक तरीका बता रहे हैं और केरल साहित्य महोत्सव में पवित्र रामायण की तुलना गोमांस खाने से कर रहे हैं।
वीडियो लिंक भी पेश किया
उन्होंने उनके भाषण का वीडियो लिंक भी प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि निर्दिगांता ऐसे कार्यक्रम चलाता है जहां बच्चों को इस तरह के हिंदू विरोधी नाटक लिखने और मंचन करने के लिए प्रोत्साहित और गुमराह किया जाता है।


