हरिद्वार में पारा 1 डिग्री गिरा, लेकिन कम न हुए गर्मी के तेवर

 धर्मनगरी हरिद्वार में गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान भले ही सोमवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, लेकिन इससे भीषण गर्मी के तेवरों में कोई नरमी नहीं आई। प्रचंड धूप, झुलसाती हवाओं और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे ही पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे दिन के बढ़ने के साथ गर्मी की तीव्रता का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

तापमान में मामूली गिरावट

सुबह के समय हल्के बादल छाने और हवा चलने से तापमान में मामूली गिरावट देखी गई, परंतु दोपहर होते-होते सूरज की तपिश ने फिर से अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर में तापमान फिर से 38 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।गौरतलब है कि 26 अप्रैल को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका था। इस दिन भी प्रचंड गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। धर्मनगरी में गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है, रातें भी अब राहत नहीं दे रही हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि और कम आर्द्रता ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है।

  • तापमान ….(डिग्री सेल्सियस में)
  • दिनांक……..अधिकतम——-न्यूनतम
  • 24 अप्रैल……..35.5……..17.8
  • 25 अप्रैल……..37.8……..18.8
  • 26 अप्रैल……..40.0……..20.5
  • 27 अप्रैल……..39.0……..21.5
  • 28 अप्रैल……..38.0……..22.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *