फोन पर बात करते-करते युवक ने लगाया फंदा | MP में चलाता था JCB, दो दिन पहले ही आया था घर

6.9kViews
1811 Shares

 एक युवक ने मोबाइल पर युवती से बात करते हुए जान दे दी। वहीं, इकलौते पुत्र के प्रेम विवाह करने से नाखुश पिता ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटनाएं देवा और असंद्रा में हुई।

असंद्रा के चिलौर निवासी शेषराज मिश्रा का 20 वर्षीय पुत्र मंगलदीप मिश्रा जेसीबी चलाते थे। वह काफी दिन से मध्य प्रदेश में जेसीबी चला रहे थे।दो दिन पहले ही वह मध्य प्रदेश से घर आए थे। बताया जा रहा है कि कल भी वह गांव के पास किसी की जेसीबी चलाकर आया था। मृतक के ताऊ आलोक माधव मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह मंगलदीप का शव गांव के बाहर स्थित अपनी बाग के एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया।

फोन पर मिली कॉल रिकॉर्डिंग

उसके पास से मिले मोबाइल पर 11:04 बजे आखिरी नंबर पर फोन किया जाना पाया गया है, जिस नंबर पर बात की गई थी उसकी काल रिकार्डिंग भी मिली है, जिसमें वह युवती से बात करते हुए फांसी लगाने की बात कह रहा है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवती से बात करते हुए मंगलदीप ने फांसी लगाई है।

एसएचओ असंद्रा आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी लड़की के संपर्क में जान देने की बात प्रकाश में आयी है। मृतक का मोबाइल कब्जे में है, काल डिटेल खंगाली जा रही है, फिलहाल परिवारजन की ओर से कोई आरोप नहीं है।

वहीं देवा के पटना गांव निवासी 55 वर्षीय बालक राम रावत का शव सोमवार देर रात घर से कुछ दूर पेड़ पर गमछा से लटकता पाया गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह में बालक राम ने जान दी है। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और परिवारजन के बयान लिए।

एसएचओ यशकांत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के इकलौते पुत्र ने प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे पिता नाखुश था और आए दिन परिवार में कलह होती थी, जिसके चलते उन्होंने जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *