उन्हें आशंका है कि कहीं इस सर्वे के आधार पर उन्हें उनके निवास स्थान से हटाया न जाए। हालांकि, जनगणना अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त करते हुए बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सरकारी है और इसका उद्देश्य केवल आंकड़े जुटाना है, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सके।