गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर लगाने में भेदभाव का आरोप, अधिकारी ने रिश्तेदारों के घरों में मीटर न लगाने का दबाव डाला

स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पास ही के जिले के मुख्य अभियंता ने नेहरू नगर क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के चार घरों में स्मार्ट मीटर न लगाने के लिए इंटेली स्मार्ट कंपनी के कर्मचारी पर दबाव बनाया है।

कर्मचारी ने बताया कि मकान मुख्य अभियंता के रिश्तेदारों के हैं और उन्हें इस प्रक्रिया से बाहर रखने के लिए मौखिक सिफारिश की गई। जब मीटर लगाने वाले कर्मचारी ने नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार किया, तो कथित रूप से उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत तक कर दी गई।

कर्मचारी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शासन के निर्देशों के तहत चल रहा है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव संभव नहीं है। इसके बावजूद उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। मामले की जानकारी जिले के अन्य अधिकारियों तक भी पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *