ऑल राउंडर थी IRS की बेटी, कई मेडल जीते और IAS बनना था सपना; नौकर ने चकनाचूर किए सपने

9.0kViews
1349 Shares

 दक्षिणी दिल्ली में कैलाश हिल्स निवासी 22 वर्षीय छात्रा पढ़ने में शुरू से तेज थी। आरके पुरम स्थित डीपीएस से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अखिल भारतीय परीक्षा जेईई एडवांस्ड क्रैक किया और आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया। उसे नृत्य का भी शौक था।

पड़ोसियों के मुताबिक, नृत्य में वह काफी अच्छी थी। इंजीनियिरिंग के साथ-साथ नृत्य प्रैक्टिस भी करती थी। उसने डांस प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार भी जीते थे।

पिता की तरह बनना चाहती थी बड़ी अफसर

वहीं परिवार के एक करीबी के मुताबिक, पिता की तरह वह भी बड़ी अफसर बनना चाहती थी। इसलिए इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। पिछले एक वर्ष से वह तैयारी कर रही थी।

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को होनी है। वह उसकी तैयारी में जुटी थी। पढ़ाई करने के लिए तीसरे तल के ऊपर अलग से उसके लिए स्टडी रूम बना था।

परीक्षा की तैयारी में जुटी थी छात्रा

पड़ोसियों के मुताबिक, इन दिनों वह परीक्षा की तैयारियों में इतनी व्यस्त रहती थी कि कभी-कभार ही बाहर निकलती थी। उसका सपना आईएएस अफसर बनना था। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था।

आरोपी ने न केवल एक बेटी से उसके सपने और जिंदगी छीन ली, बल्कि एक झटके में परिवार का सबकुछ छीन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *