शिमला में नींबू के दाम 320 रुपये के पार, खटास ने बिगाड़ा रसोई का बजट; दूसरी सब्जियां हुईं सस्ती

6.1kViews
1287 Shares

 गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में नींबू के दामों ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। इन दिनों मंडियों में नींबू रुपये 320 प्रति किलो तक बिक रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

गर्मी के मौसम में नींबू शरबत सलाद और अन्य पेय पदार्थों में अधिक होता है। इससे इसकी खपत बढ़ जाती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में फसल प्रभावित होने के कारण आपूर्ति भी कम हो गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

गर्मी में नींबू की मांग बढ़ने के साथ ही इसकी कीमतों में अचानक आई तेजी ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। व्यापारियों के अनुसार इस बार उत्पादन में कमी और बढ़ती मांग के चलते नींबू के दामों में उछाल आया है। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कुछ सब्जियों के दामों में कमी आई है।

पिछले सप्ताह जो सब्जी 100 रुपये थी अब वो 50 से 40 रुपये हो गए है। लोकल सब्जी शुरू होने से भी दामों में कमी आई है। इस दिनों नियमित रूप से सब्जी की सप्लाई हो रही है।

वहीं सब्जी मंडी में जो सब्जी 40 से 50 रुपये है। वहीं सब्जी उप नगरों में 10 से 15 रुपये महंगी मिल रही है। दो दिन पहले ही शहर में नींबू के दाम 240 रुपये प्रति किलो था, अब इसके दाम में 320 रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है।

सब्जियों के दाम

सब्जी बीते सप्ताह के दाम (₹) इस सप्ताह के दाम (₹)
भिंडी 100 40
करेला 80 40
फ्रासबीन 60 50
मटर 80 60
शिमला मिर्च 50 40
फूलगोभी 60 50
गाजर 40 40
पत्ता गोभी 30 50
टमाटर 30 50
प्याज 30 30
आलू 20 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *