आज के दौर में बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और पोषण पूरी दुनिया के लिए प्राथमिकता बन गया है। स्कूलों में अब केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों की थाली पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
तले हुए और ज्यादा चीनी वाले जंक फूड को हटाकर अब वैज्ञानिक रूप से तैयार बैलेंस्ड डाइट पर जोर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग देशों में स्कूली बच्चों को कैसा पौष्टिक आहार मिल रहा है।
यूरोप में स्वाद और परंपरा का संगम
फ्रांस के स्कूलों में दोपहर का खाना किसी उत्सव से कम नहीं होता। यहां बच्चों को फोर-कोर्स मील दिया जाता है, जिसमें स्टार्टर, मेन कोर्स, सब्जी, डेयरी प्रोडक्ट्स और मिठाई शामिल होती है। ऐसा लंच देने का मकसद बच्चों को फूड कल्चर से जोड़ना है, इसलिए यहां लंच सेशन 90 मिनट तक चल सकता है।
वहीं, इटली में मौसम के अनुसार मेनू बदला जाता है। वहां पास्ता या चावल के बाद मछली या मीट, और लास्ट में ताजी सब्जियां, रोटी और फल दिए जाते हैं। इंग्लैंड में भी अब मीठे और तले हुए खाने पर प्रतिबंध लगाकर फलों को शामिल करने की योजना पर काम हो रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

