भाजपा से दूरी, अब कांग्रेस से भी किनारा, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब चुनावों से पहले क्यों बना ली अपनी पार्टी?
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बाहर होने के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को अधिकार दिलाना, न्याय, शांति और प्रेम के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। वे 8 अक्टूर 2016 को बीजेपी से इस्तीफा देकर, 28 नवंबर 2016 को कांग्रेस में शामिल हुई थी।
फरवरी 2026 में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। नवजोत कौर सिद्धू पहले से ही कांग्रेस पार्टी से निलंबित चल रही थीं।
इसके कुछ दिन पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बावजूद पार्टी ने संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनको पार्टी से निकालने का फैसला लिया।
कांग्रेस से जुड़ी थी नवजोत कौर
नवजोत कौर सिद्धू लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी रही और अमृतसर से विधायक भी रह चुकी हैं। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही पार्टी से दूरी बना चुके थे। ऐसे में नवजोत कौर सिद्धू का निष्कासन कांग्रेस और सिद्धू परिवार के बीच राजनीतिक रिश्तों में आए अंतिम मोड़ के तौर पर देखा जा रहा था।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि कांग्रेस का यह फैसला पंजाब में पार्टी के भीतर अनुशासन कायम करने और स्पष्ट संदेश देने की रणनीति का हिस्सा है, जिसका असर आने वाले समय में राज्य की राजनीति पर पड़ सकता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

