बेंगलुरु में मिली रुड़की से किडनैप बच्ची, मंगवाई गई भीख; श्रीलंका ले रही थी संदिग्ध महिला

कलियर से 10 अप्रैल को एक महिला की नाबालिग बच्ची को एक महिला अपने साथ अपहरण करके ले गयी थी। इस मामले में पुलिस ने राबिया निवासी मुस्लिम नगर बक्शी थाना जानकीपुरम लखनऊ पर मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपित महिला कुछ दिन पहले ही लखनऊ से कलियर में रहने के लिए आई थी। महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बेंगलुरु से आरोपित महिला को गिरफ्तार कर नाबालिक बच्ची को बरामद किया है।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि महिला बच्ची को कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद उसे दिल्ली ले गयी। यहां से उसे अलग अलग जगह पर ले गयी। पूछताछ में बताया कि बच्ची से भीख मंगाई गई।

आरोपित महिला बच्ची को श्रीलंका ले जाने की फिराक में थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। एसपी देहात में बताया कि बात की जानकारी जुटा जा रही है कि वह बच्ची को बेचना चाह रही थी या उसका गलत इस्तेमाल करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *