Nissan की नई ऑफ-रोड SUV: कंपनी ने टीजर में दिखाई इसकी झलक, देखें फीचर्स और लुक

 Nissan कंपनी अपनी मशहूर SUV Patrol को भारत में ला सकती है। इसके साथ ही Xterra, Skyline और इलेक्ट्रिक Juke जैसी कारों पर भी काम चल रहा है। कंपनी इस नई कार का डिजाइन बीजिंग ऑटो शो में दिखाएगी। इससे पता चलेगा कि आने वाले समय में Nissan की गाड़ियां दिखने में कैसी होंगी और उनकी तकनीक कितनी नई होगी।

कैसी दिखेगी नई SUV?

अभी इस कार के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी पहली झलक (Teaser) से पता चलता है कि एडवेंचर के शौकीनों के लिए बनी है। इसका आकार पुराने जमाने की मजबूत जीपों की तरह चौकोर रखा गया है जो इसे पावरफुल लुक देता है। इसे ऊबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों पर चलने के लिए ही बनाया गया है।

इसमें जमीन से काफी ऊंचा सस्पेंशन और बहुत मोटे-मजबूत टायर दिए गए हैं जिससे यह कभी न फंसे। यह एक ऐसी मजबूत गाड़ी है जो न केवल दिखने में धाकड़ है बल्कि पहाड़ों और जंगलों के रास्तों पर चलने के लिए भी पूरी तरफ फिट है।

लुक और लाइट्स

SUV के बोनट और छत पर खास लाइट्स लगी हैं। सामने की तरफ चौकोर LED लाइट्स हैं और बीच में Nissan का चमकता हुआ लोगो दिया गया है। खराब रास्तों पर चढ़ने में आसानी हो इसके लिए बंपर के किनारों से थोड़ा छोटा रखा गया है। कार के चारों फेंडर्स पर छोटी मार्कर लाइट्स दी गई हैं जो रात में इसे और भी स्टाइलिश बनाती हैं।

इसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि यह रात के अंधेरे में भी चमकती रहे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बिना टकराए आसानी से चल सके।

हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक होने की उम्मीद

Nissan ने अभी इस कार के इंजन की पूरी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, यह SUV नई जेनरेशन की इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित होगी। इसका मतलब है कि आने वाले समय में Nissan की ये दमदार ऑफ-रोड गाड़ियां या तो बिजली से चलेंगी या फिर पेट्रोल और बिजली दोनों के मेल से बनेंगी। Nissan अब ऐसी ऑफ-रोड गाड़ियां तैयार कर रहा है जो पावरफुल होने के साथ-साथ प्रदूषण भी कम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *