सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में तीन बहनों को पांच लोगों ने पीटा, मुकदमा
पुरानी रंजिश को लेकर शौच गई एक युवती की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची उसकी दो बहनों को भी भी हमलावरों पीट दिया।
घायलों के शोर पर पहुंचे ग्रामीणों को देख सभी भाग गए। घायलों की तहरीर पर बांसी कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना बांसी कोतवाली के ग्राम तारा गुजरौलिया की है।
घायल अनीता पुत्री सीताराम द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक गांव के धीरज पुत्र प्रकाश के परिवार से उसके घर की पुरानी रंजिश है। वह सुबह शौच के लिए गई थी। वापस आते समय धीरज, प्रकाश, औतारी पत्नी प्रकाश, सुरेन्द्र पुत्र रामरुप, लवकुश पुत्र सुरेन्द्र ने अपशब्द बोलते हुए हमें खेत में पटक दिया और लात घूसे से मारने लगे।
कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि युवती द्वारा तहरीर दिया गया है जिसपर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अनीता की बहने पुनीता वा मनीषा बचाने पहुंची तो वह सभी उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी धमकी देते भाग गए। लोगों ने तीनों बहनों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद अनीता कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दिया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

