सिंगरौली: वैढन इलाके के एक घर में घुसकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

2.9kViews

सिंगरौली (वैढ़न)। कोतवाली वैढ़न थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित एक मकान में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री इस मामले में मामले के जांच के निर्देश दिए वही क्षेत्र के सीएसपी उमेश कुमार प्रजापति और थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इस वारदात को अंजाम देने में 3–4 महिलाएं और कुछ पुरुष शामिल थे, जिन्होंने मिलकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान और घटना के पूरे क्रम का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया है जो फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में हैं शेष की तलाश अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *