वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पुणे हवाईअड्डे का रनवे बंद

1178 Shares

 वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पुणे हवाईअड्डे का रनवे बंद कर दिया गया है। वायु सेना ने शुक्रवार देर रात इंटरनेट मीडिया पर कहा, एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।

विमान का चालक दल सुरक्षित हैं और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की हार्ड लैंडिंग हुई, लेकिन उन्होंने इसके बारे में और जानकारी देने से इन्कार कर दिया। केंद्रीय विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हवाईअड्डे पर रनवे संचालन के निलंबन की पुष्टि की है।

मोहोल ने एक्स पर पोस्ट किया, विमान का चालक दल सुरक्षित हैं और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एयरलाइंस को सूचित कर दिया गया है। रनवे पर सामान्य परिचालन बहाल होने में लगभग पांच घंटे लग सकते हैं। मैं एयरपोर्ट डायरेक्टर और वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *