ममता पर भारी पड़ा ‘वो’! दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फुर्र हुई मां, अब थाने में फूट-फूटकर रो रहा पति

1927 Shares

दो बच्चों की मां प्रेमी संग चली गई। पति ने तहरीर देकर यह जानकारी दी। बताया कि वह अपने साथ नकदी व आभूषण भी ले गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पुलिस को सूचना दी है कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार में दस व आठ वर्ष के दो बच्चे हैं।

गुरुवार दोपहर बाद जब घर आया तो पत्नी घर में नहीं थीं। बच्चों ने बताया कि वह काफी समय से गायब हैं। युवक ने परिचित लोगों से पूछा तो पता चला कि गांव के ही युवक संग वह जाते हुई देखी गई। युवक घर आया तो बाक्स में रखी नकदी व आभूषण भी गायब था।

चर्चा है कि गायब होने से पहले महिला आरोपित संग आपत्तिजनक हाल में देखी गई थी। प्रभारी निरीक्षक चंदभूषण प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *