वंदे भारत ट्रेन का कंफर्म टिकट बना वेटिंग, जम्मू-कश्मीर में फंसा उत्तराखंड का परिवार

5.3kViews
1235 Shares

 गर्मियों की छुट्टियों में जम्मू-कश्मीर घूमने गए एक परिवार को रेलवे की लापरवाही के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वंदे भारत ट्रेन का कंफर्म टिकट यात्रा से एक दिन पहले अचानक वेटिंग में बदल गया, जिससे परिवार मुश्किल में पड़ गया।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ स्थित इंदिरा आवास कालोनी निवासी दिवाकर पांडे ने 17 फरवरी को लालकुआं टिकट काउंटर से परिवार के लिए आने-जाने के टिकट बुक करवाए थे।

कंफर्म टिकट फिर से वेटिंग में चला गया टिकट

श्रीनगर से कटरा के लिए 15 अप्रैल की वंदे भारत ट्रेन के चार टिकट पहले वेटिंग में थे जो 25 फरवरी को कंफर्म हो गए थे, लेकिन 14 अप्रैल को यात्रा से ठीक एक दिन पहले उन्हें मैसेज मिला कि उनका कंफर्म टिकट फिर से वेटिंग में चला गया है। इससे वह हैरान रह गए।

रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेने पर अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। टिकट कैंसिल कराने की कोशिश भी असफल रही, क्योंकि काउंटर पर बताया गया कि टिकट वहीं से कैंसिल होगा जहां से बुक किया गया है। 16 अप्रैल को लालकुआं स्टेशन पहुंचने पर भी टिकट कैंसिल नहीं किया गया और कहा गया कि समय समाप्त हो चुका है। दिवाकर पांडे ने इस मामले की शिकायत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *