रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें… खुर्दा रोड से आनंद विहार और झांसी के लिए स्पेशल ट्रेनें, रूट और ठहराव घोषित

1783 Shares

Jhansi-khurda Road Special Train ओडिशा के खुर्दा रोड से आनंदविहार और झांसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। खुर्दा रोड-आनंदविहार के बीच एक-एक फेरा लगाएगी तथा झांसी के लिए मई तक चलेगी।

गोमो होकर चलने वाली आनंदविहार-खुर्दा रोड स्पेशल 19 तथा खुर्दा रोड-आनंदविहार स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल को चलेगी। झांसी से खुर्दा रोड की स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 15 मई तथा खुर्दा रोड से झांसी के बीच 19 अप्रैल से 17 मई तक चलेगी।

आनंदविहार की ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल तीन, थर्ड एसी के दो व सेकंड एसी का एक कोच जुड़ेगा। झांसी के लिए चलने वाली ट्रेन में स्लीपर के नौ, जनरल के छह, दो थर्ड एसी व एक सेकंड एसी का कोच जुड़ेगा।04066 आनंदविहार-खुर्दा रोड स्पेशल रविवार की देर रात 12:30 पर खुल कर सोमवार रात 10:15 पर गोमो तथा मंगलवार दिन 11:30 पर खुर्दा रोड पहुंचेगी।
– 04065 खुर्दा रोड-आनंदविहार स्पेशल बुधवार दोपहर 3:30 पर खुल कर गुरुवार सुबह 3:50 पर गोमो तथा तथा शुक्रवार सुबह 3:40 पर आनंदविहार पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर ठहराव

खुर्दा रोड-आनंदविहार स्पेशल का ठहराव भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर कियोंझर रोड, भद्रक, बालेश्वर, हिजली, मेदिनीपुर, विष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, पहाड़पुर, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, गोविंदपुरी व गाजियाबाद में दिया गया है।

– 01929 झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल झांसी से शुक्रवार सुबह 4:55 पर खुल कर अगले दिन सुबह 7:25 पर गोमो तथा शाम 7:30 पर खुर्दा रोड पहुंचेगी।
– 01930 खुर्दा रोड-झांसी स्पेशल शनिवार की देर रात 12:35 पर खुल कर अगले दिन दोपहर 12:30 पर गोमो तथा सोमवार दिन 11:15 पर झांसी पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर ठहराव

खुर्दा रोड-झांसी स्पेशल का ठहराव भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर कियोंझर रोड, भद्रक, बालेश्वर, हिजली, मेदिनीपुर, विष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, सूबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, गोहाद रोड, मलानपुर, शनिचरा, ग्वालियर, डाबरा, सोनागिर व दतिया में दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *