अल्मोड़ा के कसारदेवी में बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग, प्रशासन सख्त कार्रवाई को तैयार

 जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसारदेवी में बिना अनुमति पैरागलाइडिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

कसारदेवी क्षेत्र में एक व्यक्ति पैराग्लाइडिंग कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पर्यटन विभाग सतर्क हो गया। यह गतिविधि ऐसे समय में सामने आई है, जब जिले में अब तक किसी भी स्थान को पैराग्लाइडिंग के लिए आधिकारिक रूप से चिह्नित नहीं किया गया है। इसके बावजूद इस तरह की साहसिक गतिविधि का आयोजन नियमों की अनदेखी को दर्शाता है।

लोगों की जान को भी गंभीर खतरा

पर्यटन विभाग का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रकार की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे संबंधित व्यक्ति और आसपास के लोगों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे किसी भी साहसिक गतिविधि को करने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति अवश्य लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *