पाकिस्तानी हैंडलर्स के हाथ में थी ‘कमांड’, राजस्थान में सैन्य क्षेत्रों में लगे सोलर कैमरों से हो रही थी लाइव जासूसी

4.8kViews
1798 Shares

राजस्थान में अलवर एवं बीकानेर के सैन्य क्षेत्रों की जासूसी का मामला सामने आया है। इसके लिए सैन्य छावनी क्षेत्रों में सौर उर्जा संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

इन कैमरों को पाकिस्तानी हैंडलर्स ऑपरेट कर रहे थे, जिसका लाइव फुटेज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ को भेजा जा रहा था। इन कैमरों को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने हटवाया है।

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली और पंजाब में भी ऐसे मामलों में 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा अलवर एवं बीकानेर में सक्रिय है।

अलवर से एक संदिग्ध को हाल ही में पकड़ा गया है। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इन कैमरों के जरिये सेना की आवाजाही पर नजर रखी जा रही थी।

पूरा नेटवर्क आइएसआइ व प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा हो सकता है। हालांकि इस बारे में अधिकृत तौर पर सुरक्षा एजेंसी का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *