गत दिवस स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में मंगलवार को हुई खूनी झड़प के मामले में स्थानीय थाना सिटी ने पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस संबंध में जिला मोगा के गांव जैमलवाला निवासी कैदी अमरीक सिंह उर्फ शेरू पुत्र लेख राज द्वारा पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार मंगलवार को बैरक में अपने साथियों के साथ बैठ कर टीवी देख रहा था। इसी दौरान जेल के कुछ हवालाती व कैदी सरिए तथा तेजधार हथियार लेकर आए गए और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
जबकि दूसरे पक्ष के जिला तरनतारन निवासी हवालाती पंजाब सिंह ने भी उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। जेल में यह झड़प दो पक्षों की गुटबंदी के चलते हुई। जिसके पश्चात घायलों को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों के 19 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


