हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट जारी, वेबसाइट हुई क्रैश, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Himachal Board 10th Result 2026) जारी कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। इसके बाद डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है।
स्टूडेंट्स के लिए इस पेज पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जहां से आप रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Digilocker पर भी उपलब्ध हुआ डायरेक्ट लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक डिजीलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in एवं एप पर भी उपलब्ध करवाया गया है। ऐसे में आप डिजीलॉकर से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं।

मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • स्टेप 1: एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना है।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
  • स्टेप 4: इसके बाद मार्कशीट की प्रति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आपकी सहूलियत के नीचे डिजीलॉकर एवं वेबसाइट के दोनों लिंक उपलब्ध करवाए गए हैं। आप नीचे लिंक पर क्लिक करके सीधे एक क्लिक में मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को बता दें कि अभी हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। ऐसे में आप बार बार ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते रहें। साइट ओपन होते ही आप नतीजे चेक कर सकेंगे।

88.87% स्टूडेंट्स हुए पास

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस वर्ष 88.87 फीसदी छात्र छात्राएं पास हुए हैं। इस बार 93,694 ने परीक्षा में भाग लिया था। कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक पाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *