मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर आ गया अखिलेश यादव का रिएक्शन, शेयर कर दी पुरानी वीडियो

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर हुई सील की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के प्रदर्शन का वीडियो क्लिप पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो क्लिप दो वीडियो को जोड़ कर बनाया गया है।

2019 की क्लिप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल पर वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसमेंं लिखा है 2019 में कमल का जाप, दूसरे भाग में 2026 का वीडियो है जिसमें व्यापारी छाती पीटते हुए कह रहे हैं लुट गए, लुट गए। क्लिप के साथ अपने संदेश में लिखा है कि भाजपाई मतलब आततायी। भाजपा सरकार अर्थात अत्याचार और भ्रष्टाचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *