भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से पशु व्यापारी की मौत

1106 Shares

मुंढाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पशु व्यापारी की मौत हो गई। पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव तालु निवासी करीब 72 वर्षीय रूप के रूप पुत्र छोटू भैंसों के लेन-देन का कार्य करता था। स्वजनों के अनुसार पशु व्यापारी रूप मुंढाल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस चौकी मुंढाल कलां के इंचार्ज एएसआइ दीपक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, जहां घायल सड़क पर पड़ा मिला और पास ही क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। घायल को तुरंत भिवानी के नागरिक अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी पिकअप डाला ने बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भतीजे सुभाष के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *