मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस सीजन भी दमदार खेल दिखा रही है। उसे हराना काफी मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने उसके विजयी क्रम को तोड़ दिया जिसमें अहम रोल निभाया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने वैभव की सबके सामने गर्दन पकड़ ली। ये देख सभी हैरान रह गए।
रजत ने इस मैच में 40 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर आरसीबी ने आठ विकेट खोकर 210 रन बनाए। राजस्थान ने ये स्कोर दो ओवर पहले ही हासिल कर लिया। वैभव ने एक बार फिर तूफानी अवतार दिखाया और आरसीबी को रास्ते से भटका दिया। वैभव ने 26 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए।
रजत पाटीदर ने किया गजब काम
वैभव की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद जब वैभव अपनी टीम के तुषार देशपांडे और आरसीबी के जितेश शर्मा से बात कर रहे थे तब रजत पाटीदार आ गए। वह सीधे वैभव के पास आए। वैभव ने रजत को आता देख सर्किल से बाहर और पीछे की तरफ कदम बढ़ाए। तभी रजत ने आकर उनकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद वह जितेश से कुछ कहने लगे।
हालांकि, ये सब मजाक में हो रहा था। रजत ने मजाक में ही वैभव की गर्दन पकड़ी थी। वैभव काफी छोटे हैं और इसलिए सभी उनके साथ मस्ती मजाक करते हैं। जहां तक रजत ने वैभव से क्या कहा इसकी बात है तो संभवतः वह उनकी बैटिंग के कारण आरसीबी को मिली हार की ही बात कर रहे थे।


