एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देशों पर एसपीएच संदीप सिंह मंड, एसपीआई बाल कृष्ण सिंगला, डीएसपीडी सुखअमृत सिंह के नेतृत्व में मोगा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब सीआईए स्टाफ मोगा की पुलिस पार्टी द्वारा सीआईए प्रभारी दलजीत सिंह बराड़ की अगुआई में दो युवको को काबू करके उनके पास से पांच पिस्टल, चार मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि सीआईए स्टाफ मोगा के एएसआई लवजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ डगरू रेलवे फाटक के पास गश्त पर थे तो मुखबिर ने सूचना दी कि आकाशादीप सिंह उर्फ निक्कू निवासी गांव दौलतपुरा नींवा मोगा तथा जसविंदर सिंह उर्फ लियाकत निवासी बस्ती माछिया जीरा जिला फिरोजपुर जिनके पास नाजायज असले हैं, जिनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जो अभी भगौड़े चल रहे हैं।
अवैध असलों सहित एक इनोवा गाड़ी पर सवार होकर डगरू फाटकों से गावं सद्दा सिंह वाला को जाती लिंक रोड पर पुल सेम नाला की पटड़ी पर खड़े किसी का इंतजार कर रहे हैं। जिस पर एएसआई लवदीप सिंह ने दोनों पर केस दर्ज करके आकाशादीप सिंह व जसविंदर सिंह को इनोवा गाड़ी सहित काबू कर लिया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 30 बोर पिस्टल, मैगजीन, एक देसी पिस्टल 30 बोर सहित मैगजीन, चार जिंदा कारतूस 30 बोर, एक पिस्टल देसी 32 बोर समेत मैगजीन, चार जिंदा कारतूस 32 बोर, एक देसी कट्टा 315 बोर सहित दो कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आकाशदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्टके तहत विभिन्न 11 मामले दर्ज हैं तथा 29 सितंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट के मामले में थाना सिटी जीरा में 20 किलोग्राम गांजा के केस में भगौड़ा चला आ रहा था तथा 25 सितंबर 2025 को पुलिस स्टेशन जीरा में एनडीपीएस एक्ट तथा थाना सिटी जीरा में भी 2 किलोग्राम हेरोइन, दो पिस्टल के मामले में भगौड़ा चला आ रहा था।
आरोपित आकाशादीप सिंह व जसविंदर सिंह को आज मानयोग अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा इनके पास से बरामद नाजायज असलों संबंधी तथा उनके द्वारा कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया गया है, संबंधी पूछताछ की जाएगी।


