पंजाब से किशोरी लाकर यूपी में मतांतरण, जबरन निकाह कराया; गांव में छापामारी से मचा हड़कंप

8.7kViews
1348 Shares

सीबीगंज के एक गांव में पंजाब की हिंदू किशोरी का मतांतरण के बाद निकाह करा दिया गया। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। सभी फरार हो चुके थे।

इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे आटो में बैठकर ही आरोपित किशोरी को लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी है।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि, सीबीगंज के एक गांव में पंजाब से नाबालिग लड़की को लाया गया है। उसका मतांतरण के बाद निकाह भी कराया गया है। कुछ मौलवी भी आरोपित के घर में बताए गए। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो सीबीगंज पुलिस ने रात में ही गांव में छापेमारी कर दी।

लड़के के बारे में नहीं जानता था कोई

किसी को पुलिस पकड़ पाती इससे पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए, पुलिस के हाथ कोई नहीं चढ़ा। पूछताछ करने पर एक किशोरी पुलिस को मिली, जब उससे पूछताछ की गई तो उसने भी बताया कि यहां पर एक निकाह तो कराया गया था लेकिन लड़की कौन थी इस बारे में उसे जानकारी नहीं थी।

पुलिस को मिली किशोरी आरोपित के परिवार की ही एक सदस्य थी। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने किशोरी से निकाह किया है उसके विरुद्ध गोहत्या के कई मामले सीबीगंज थाने में दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि, मामले की हकीकत जानने के लिए टीम लगी हैं। साथ ही प्रसारित वीडियो की भी जांच जारी है। उधर सीओ द्वितीय के नेतृत्व में एक जांच टीम भी गठित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *